Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में मनाया गया सड़क सुरक्षा माह 

मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुज़फ्फरनगर में यातायात माह नवंबर – 2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा छात्र– छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया l इस कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अथिति अतुल कुमार चोबे, एस0 पी0 यातायात, मुजफ्फरनगर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया तथा कॉलेज प्राचार्या डॉ रेणु गर्ग एवं कॉलेज निदेशिका मंजू मल्होत्रा ने मुख्य अथिति को पुष्पगुच्छ तथा पट्टिका देकर सम्मानित कियाl इस अवसर पर मुख्य वक्ता अतुल कुमार चोबे ने यातायात से सम्बन्धित प्रावधानों को बताते हुए कहा कि आज सड़क सुरक्षा इस बात पर निर्भर है कि हम यातायात के सभी नियमों का पालन करे I मोटर वाहन अधिनियम 1988 तथा मोटर वाहन संशोधित अधिनियम 2019 के प्रावधानों को विस्तृत रूप से समझाया, उन्होंने इस सन्दर्भ में ड्राइविंग लाइसेंस के नियम, यातायात नियमों से जुडी प्रक्रिया से भी छात्र– छात्राओं को अवगत कराया I सब-इन्स्पेक्टर यातायात पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मोटर वाहन दुर्घटना में अकेले भारत देश में मरने वालों की संख्या वर्ष 2023 में 1,72 ,000 से अधिक हैं और इनमे से अधिकांश 18 से लेकर 45 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैंl सब-इन्स्पेक्टर यातायात राकेश कुमार ने भी यातायात के नियमों को अपनाने पर बल दियाl प्रवक्ता डॉ अमित कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के विधिक प्रविधानों को बताते हुए कहा कि उच्चतम न्यायलय ने समय समय पर अपने निर्णय में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने पर बल दिया प्रवक्ता डॉ मुकुल गुप्त ने कहा कि यदि हम स्वंय को यातायात के अनुशासन से सम्बद्ध करेंगे तो नि:संदेह हमारा व्यक्तित्व कुछ भी गलत करने से हमें रोकेगा और हम एक आदर्श नागरिक के रूप में अपने को पाएंगेl इस अवसर पर छात्र– छात्राओं ने नुक्कड़ नाटिका का मंचन कर यातायात के नियमों की पालन का संदेश दिया जिनमे अनुज, अनु, फातिमा, राजन, शगुन, कशिश, अलफिया, राज, अक्षिता, जोया, निशांत, तेजस्वी, अंशिका, लक्षित आदि की भूमिका सराहनीय रही एवं छात्र– छात्राओं ने यातायात संबंधी चित्र से जागरूकता का संदेश दिया l

कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने यातायात नियमों की पालन के संदर्भ में छात्र– छात्राओं को शपथ दिलाई और कहा की आज की जानकारी से हम सभी लाभान्वित होंगे I कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने कहा कि स्व अनुशासन से हम किसी भी नियम को मानने के लिए प्रेरित होते है और हम सभी अनुशासित होकर ही यातायात नियमों की पालना कर सकते है I

इस अवसर कॉलेज स्टाफ से डॉ प्रीति चौहान, अनीता सिंह, छवि जैन, बीता गर्ग, पूनम शर्मा, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, वैभव कश्यप, विपुल कुमार, प्रीति दीक्षित, डॉ. दीपक मलिक, शुभम सिंघल, ऐश्वर्य, डॉ अभिनव गोयल, उमेश चंद त्रिपाठी एवं मौ० आमिर आदि उपस्थित रहे I

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *