मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं कविता मीना, उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 20.11.2025 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता पुनीत राठी द्वारा स्थल- गणेश विहार, मीरापुर रोड, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा, मौ0 अफजाल अंसारी व अन्य द्वारा स्थल- खसरा सं0- 408(आंशिक), 409, 410 खतौली रूरल जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 31 बीघा, विकेश कुमार, श्री निवास, विनोद कुमार, राजवीर सिंह पुत्रगण विजय सिंह, रामेश्वर दयाल, सुनील कुमार, राजकुमार पुत्रगण नैन सिंह द्वारा स्थल- ख0सं0- 270, 271म, 272 खतौली रूरल जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा, राजपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, अजेन्द्र कुमार, दीपक कुमार आदि द्वारा स्थल- ख0सं0- 431, 432, 434, 446, 296 खतौली रूरल मुजफ्फरनगर में लगभग 44 बीघा, विकेश कुमार, श्री निवास, विनोद कुमार, राजवीर सिंह पुत्रगण विजय सिंह, राजकुमार, दिनेश कुमार पुत्रगण महेन्द्र सिंह द्वारा स्थल- खतौली रूरल जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 18 बीघा एवं ऋषिपाल पुत्र रामलीलाल, मौहम्मद तासीर हसन द्वारा स्थल- खसरा नं०- 302, खतौली रूरल जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 22 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 20.11.2025 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र खतौली में उक्त 06 स्थलों पर लगभग 131 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।


