मुजफ्फरनगर। नगर की प्रमुख समस्याओं में से एक बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से बुधवार को विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के चलते गांधी कॉलोनी सभासद अमित पटपटिया ने उपयुक्त स्थान देखते हुए आज बंदर पकड़ने का पिंजरा टीम के साथ रखवाया।
सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की शुरुआत बुधवार को गांधी कॉलोनी से होगी आशा है इस अभियान से नगर वासियों को बंदरों की समस्या से काफी राहत मिलेगी इस कार्य में नागरिकों को भी सहयोग करना होगा क्योंकि यह पिंजरे खुली छत पर ही लगाए जा सकते हैं अतः टीम को जो स्थान उपयुक्त लगे वहां के निवासियों को अपनी छत पर पिंजरा लगाने की अनुमति सहर्ष देनी चाहिए।
Author: Taja Report
Post Views: 20


