Taja Report

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली के कांधला रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौत हो गई।

26 वर्षीय प्रवीण गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। इसके पलटने से वह इसके नीचे दब गया। उसकी मौत पर लोगों ने हंगामा किया। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। CO, नायाब तहसीलदार, पुलिस मौके पर पहुंचे तथा गन्ना लोडर, हाइड्रा की मदद से गन्ने हटाए गए। परिजनों ने शव को ले जाने से रोककर हंगामा किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *