Access denied मुजफ्फरनगर का चर्चित आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी दीनू मुठभेड़ में ढेर - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर का चर्चित आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी दीनू मुठभेड़ में ढेर

मुरादाबाद। देर शाम भोजपुर थाना क्षेत्र के गोट रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात बदमाश ढेर हो गए। इनमें मुजफ्फरनगर के चर्चित अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी दीनू उर्फ इलियास शामिल बताए गए हैं। दोनों पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे।घटनास्थल से पुलिस ने एक कार, एक कार्बाइन (30 बोर), तीन पिस्टल (32 बोर) और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

कटघर क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को सोमवार की रात पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई। मेरठ एसटीएफ यूनिट के एएसपी बाल-बाल बच गए—दोनों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोलियां धंस गईं।

मुरादाबाद पुलिस और मेरठ एसटीएफ यूनिट को सूचना मिली थी कि एक लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और 50 हजार के इनामी दीनू किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और देर शाम भोजपुर थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बिना नंबर की कार से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आसिफ उर्फ टिड्डा पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती समेत 65 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दीनू के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं।

50 हज़ार का इनामी दीनू उर्फ इलियास

दूसरा बदमाश दीनू उर्फ इलियास (निवासी, खिवाई, मेरठ) ₹50 हज़ार का इनामी था और 25 मुकदमों में वांछित था। वह भी हिस्ट्रीशीटर (नंबर 298A/2009) था और मुज़फ्फ्फरनगर में हुई अपहरण-हत्या और डकैती की सनसनीखेज वारदात में शामिल था।

आपराधिक इतिहास

2025: मुरादाबाद के व्यापारी हाजी ज़फर से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

2022: अलीगढ़ में परिवार को बंधक बनाकर ₹10 लाख की डकैती।

2020: मुज़फ्फ्फरनगर में अपहरण और हत्या।

2013: हरियाणा के पानीपत में ₹40 लाख की डकैती।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet