Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना बुढाना पुलिस द्वारा वादिया के मोबाइल पर अश्लील मैसेज व टिप्पणी करने वाले वांछित अभियुक्त को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

वादिया द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त साहिल उर्फ बन्टी पुत्र शमीम निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना व उसका साथी उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व टिप्पणी कर रहे है साथ ही धमकी भी दे रहे है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0स0 372/25 धारा 79,351(3),351(4) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त साहिल उर्फ बन्टी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी अभियुक्त फैजान पुत्र सारुन निवासी कण्डेला थाना कैराना, शामली को आज करेसर ग्राम पिण्डरी खजूरी थाना बोलोवाल जनपद होशियारपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *