Taja Report

मुजफ्फरनगर वसुंधरा कॉम्प्लेक्स का विधिवत भूमि पूजन, शहर को मिलेगा नया शॉपिंग काम्प्लेक्स

मुजफ्फरनगर। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर वसुंधरा कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान तथा प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

शहर के बीचों-बीच आज वसुंधरा परिसर का भूमि पूजन किया गया। इस परिसर में ज्वेलर्स, गारमेंट्स, फुटवियर, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट, फूड चेन और अन्य तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध होंगी। वसुंधरा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा बनाई जा रहे इस कॉम्पलैक्स का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान तथा प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भूमि पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि यह कंपलेक्स शहर के लिए एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र साबित होगा और इसमें तमाम तरह की सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इस मौके पर अमित चौधरी, रोहित चौधरी और सुमित रोहल ने सभी का स्वागत किया और कहा कि यह कंपलेक्स जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।

इस दौरान पराग गोयल (श्री रामकुमार ज्वेलर्स), विनय पंवार, भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सुनील सिंघल,अचिन कंसल, ई. ललित शर्मा,अनिल लोहिया सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *