Taja Report

गोवर्धन पूजा विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

*???? अन्नकूट, गोवर्धन पूजा व विश्वकर्मा दिवस एवम गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं !! ????????*

*????आज की हिंदी तिथि*

*????️ ????युगाब्द-५१२७*

*????️ ????विक्रम संवत-२०८२*

*⛅???? तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:16 तक तत्पश्चात् द्वितीया*

*⛅दिनांक – 22 अक्टूबर 2025*

*⛅दिन – बुधवार*

*⛅अयन – दक्षिणायण*

*⛅ऋतु – शरद*

*⛅मास – कार्तिक*

*⛅पक्ष – शुक्ल*

*⛅नक्षत्र – स्वाति रात्रि 01:52 अक्टूबर 23 तक तत्पश्चात् विशाखा*

*⛅योग – प्रीति प्रातः 04:06 अक्टूबर 23 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्*

*⛅राहुकाल – दोपहर 12:11 से दोपहर 01:37 तक*

*⛅सूर्योदय – 06:27*

*⛅सूर्यास्त – 05:55*

*⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:47 से प्रातः 05:37 तक*

*⛅अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं*

*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:46 से रात्रि 12:36 अक्टूबर 23 तक*

*⛅️व्रत पर्व विवरण – कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, गुजराती नूतन वर्ष वी. सं. 2082 प्रारम्भ, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा*

*????️विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खायें, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।*

*???? नूतन वर्ष : 22 अक्टूबर 2025 ????*

*???? दीपावली का दिन वर्ष का आखरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।*

*????‘महाभारत में भगवान व्यासजी कहते हैं :*

*‘हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है ।*

*????दीपावली के दिन, नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है । जैसे :*

*उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़ेसहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रवाली नारी, तीर्थयात्री, दीप क, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुंकुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष), देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु, शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड, गंगाजी की मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई खेती से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल और अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न- इन सबके दर्शन से पुण्यलाभ होता है ।*

*????लेकिन जिनके हृदय में परमात्मा प्रकट हुए हैं, ऐसे साक्षात् कोई लीलाशाहजी बापू जैसे, नरसिंह मेहता जैसे संत अगर मिल जायें तो समझ लेना चाहिए कि भगवान की हम पर अति-अति विशेष, महाविशेष कृपा है ।*

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें।घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी।कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी।पदोन्नति की संभावना है।राजकीय कार्यों से लाभ।पैतृक सम्पत्ति से लाभ।

 

वृषभ राशि :- आज की सुविधा कल नहीं मिल पायेगी,लाभ उठाएं।मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है।व्यापार में स्थिति नरम रहेगी।संतोष रखने से सफलता मिलेगी।नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी।चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी।शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

मिथुन राशि :- अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे।मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा।नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेगी।प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।व्यापार में वृद्घि होगी।शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे।मेहमानों का आगमन होगा।

 

कर्क राशि :- अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे।श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी।कारोबारी यात्रा सफल होगी।बुद्घि,बल व पराक्रम सफल होगा।व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा।कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी।

 

सिंह राशि :- अपने काम को प्राथमिकता से करें।धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी।लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा।अपने काम पर पैनी नजर रखिए।स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी।जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या राशि :- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है।दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे।पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए।नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें।विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है।कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें।कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।स्वास्थ नरम रहेगा।

 

तुला राशि :– जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें।मायूस न हो समय चक्र है।कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी।शत्रुभय,चिंता,संतान को कष्ट,अपव्यय के कारण बनेंगे।कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा।पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी।धन के लेन-देन में सतर्क रहें।

 

वृश्चिक राशि :- परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा।वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी।जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।शांतिपूर्वक कार्य करें,जान है तो जहान है अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।अपना कार्य स्वयं करें,किसी के भरोसे न रहें।

 

धनु राशि :- स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्घि है।मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा।घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें।व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं।कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा।कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।

 

मकर राशि :- धन के लेन-देन में सतर्क रहें।बातचीत में संयम बरतें।मन में चंचलता बढ़ेगी।भावुकतावश निर्णय न लें।कर्ज देने से बचें।मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी।कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें।

 

कुम्भ राशि :- सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा।मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं।आर्थिक योजनाएं फलित होंगी।स्त्री,संतान,मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेेगे।बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं।

 

मीन राशि :- उत्साह में वृद्घि होगी।आलस्य का त्याग करें।नये आय के स्त्रोत बनेंगे।पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी।लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है।व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन की परीक्षा होगी।

आपका दिन शुभ हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *