शामली। जिले में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगल में पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नफीस गोली लगने से मारा गया। मृत बदमाश नफीस पर लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, और नकली करेंसी जैसे गंभीर अपराधों के 34 मुकदमे दर्ज थे। वह पिछले कई महीनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और तीन मामलों में वांछित चल रहा था।
Author: Taja Report
Post Views: 17