मुजफ्फरनगर। बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा जानसठ फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक बुजुर्ग व्यक्ति से ₹5000 की लूट के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार किया गया है।
ए टू जेड रोड से ग्राम संधावली जाने वाले रोड पर नई मंडी पुलिस और बदमाशों के मध्य मुठभेड़ हुई जिसमें बाइक सवार बदमाश इदरीश पुत्र अनीश निवासी ग्राम बांधेड़ी थाना सिविल लाइन जनपद हरिद्वार के के पैर में गोली लगी है तथा दूसरा बदमाश रिहान पुत्र नासिर निवासी ग्राम बांधेड़ी थाना सिविल लाइन कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक चाकू व लूट के 4500 रुपये बरामद किए गए।
Author: Taja Report
Views: 28


