मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं खालापार में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों पर मंथन किया । 
आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं खालापार के प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर उमेश रोरिया, थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने बाजारों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यापारी बंधुओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि त्योहारों के समय बाजारों में स्वाभाविक रूप से भीड़ बढ़ जाती है, अतः सतर्कता व सजगता आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सही अवस्था में चालू रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, तथा महिला सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो टीमों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा त्यौहारों के अवसर पर जनपदवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


