नई दिल्ली। रविवार को पितृ पक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे समाप्त होगा। इस तरह यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा। यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में के कुछ इलाकों में यह अच्छी तरह दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा। सर्वपितृ अमावस्या वह तिथि है, जब पितृ अपने पितृलोक को वापस लौट जाते हैं।
धन से संबंधिक समस्याएं बनी हुई है, तो इसके लिए आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक पीले रंग का धागा या फिर लाल कलावा लेकर उसमें 108 गांठ लगाकर इस धागे को तुलसी के गमले में बांध दें। सर्वपितृ अमावस्या की शाम को तुलसी के पास एक घी का दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है।

