अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र फतेहगंज स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर 12 युवतियों को हिरासत में लिया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई हुई। सूत्रों के मुताबिक यहां कई वर्षों से अनैतिक गतिविधियों का गोरखधंधा चल रहा था। गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से महज़ 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
इस कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 28

