मुज़फ्फरनगर/ मेरठ। छपार टोल के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मारपीट के बाद चाकू से गोदकर की मैनेजर की हत्या कर शव मेरठ के जानी क्षेत्र में फेंक दिया गया। आरोपी देर रात मैनेजर के रूम में घुस मारपीट कर अपहरण कर ले गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार छपार टोल के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे का शव मेरठ के जानी क्षेत्र में पड़ा मिला। देर रात बदमाश डिप्टी मैनेजर के रूम में घुस मारपीट कर अपहरण कर ले गए थे । देर रात करीब डेढ़ बजे मुजफ्फरनगर के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे -58 पर छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय और उनके साथ मैनेजर मुकेश चौहान पर 5-6 बदमाशों ने हमला किया। बदमाशों ने अरविंद को जबरन उठा लिया और अपने साथ ले गए। मुकेश ने एसएसपी को शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने एवं अगुवा किए गए अरविंद को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । आज शाम पांडे का शव जॉनी के पास गंगनहर के किनारे पेडों में उला मिला। छपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। मारपीट के साथ चाकू घोंपकर उनकी हत्या की गई है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अरविंद पांडे (30) पुत्र श्री प्रकाश निवासी गांव फूलपुर धराव जिला चंदौली का मूल निवासी था । फिलहाल वह छपार टोल प्लाजा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा था। बृहस्पतिवार रात टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने अरविंद और टोल कर्मी मुकेश चौहान के साथ मारपीट की थी। इसके बाद हमलावार कार से अरविंद का अपहरण कर फरार हो गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि भोला गांव के पास भोला मार्ग पर एक शव पड़ा है। शव को धारदार हथियारों से गोंदा गया है। मौके पर पहुंचकर जानी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। इस दौरान मौके पर थाना अध्यक्ष छपार गजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अरविंद पांडे के रूप में की। जानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेजा है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। वहीं अरविंद के परिजनों को भी सूचना दे दी है ।
बताया जा रहा है कि रालोद नेता और बढ़ाना के ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार को छपार टोल का ठेका दिया गया है। जहाँ काम करने वाले अरविंद की अपरहण के हत्या कर दी गई। सूत्रो की माने तो मंत्री अनिल कुमार के हस्तक्षेप के बाद रालोद प्रमुख पुत्र विनोद को इस टोल का ठेका दिया का दिया हुआ है।
वही दूसरी ओर क्षेत्रीय लोगों से हुई वार्ता के दौरान ज्ञात हुआ है कि टॉल प्लाजा में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पुरकाज़ी के हस्ताक्षेप के बाद बुढ़ाना की ब्लॉक प्रमुख के बेटे विनोद मलिक को ठेकेदार बनाया गया था।


