Taja Report

नेपाल की हिंसा के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के कई भाजपा व्यापारी नेता

मुजफ्फरनगर। नेपाल में चल रही हिंसा के बीच विमान व सडक मार्ग से आवागमन बंद है। मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल सहित कई मुजफ्फरनगर के यात्री वहां फंस गए हैं। नेपाल में हिंसा के बाद स्थिति गंभीर है। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उनके सुरक्षित वापस भिजवाने के लिए पत्र लिखा।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया की मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल कई साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए थे। इस दौरान वहां हिंसा हो गई। सड़कों की बंदी के चलते ये लोग एक दुर्गम क्षेत्र में फंस गए। स्थानीय नेटवर्क और संचार की कमी के चलते संपर्क टूटने जैसी स्थिति बनी है। उनके परिजनों ने कपिल देव अग्रवाल से बात कर जानकारी दी। कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्रालय को सूचित किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके वापसी के लिए सहयोग मांगा है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में फंसे हमारे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हमने विदेश मंत्री से निवेदन किया है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *