मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय के प्रांगण में मिशन स्पंदन के तहत नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम की तरफ से बहन तोशी ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है,क्योंकि आज के समय में छोटे-छोटे बच्चे भी तंबाकू, सिगरेट और नशीले पदार्थों की ओर जा रहे हैं। इसीलिए हम क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में जाकर बच्चों को नशे से दूरी रखने की सीख दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को नाटक के माध्यम से बताया जाएगा कि नशे से वर्तमान में कितनी भयंकर बीमारी हो रही हैं। इससे हो रहे तन, मन, धन का नुकसान कई परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ और अज्ञानता से दूरी के लिए हम स्कूल के विद्यार्थियों को राजयोग मोडिटेशन मुफत सिखा रहे है। इस दौरान विभिन्न वीडियोज के माध्यम से समझाया गया कि मोबाइल तथा नशे की लत कितनी बुरी है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मोबाइल तथा नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवायी गयी।
अंत में स्कूल प्रधानाचार्या धारा रतन के द्वारा संपूर्ण टीम को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि आप इस तरह का आयोजन हमारे स्कूल अभिभावक के लिए भी करें। नशामुक्त समाज बनाने के लिए ब्रह्माकुमारी जी की पहल सराहनीय है।
विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री विश्वरत्न जी ने भी समस्त टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।यह पूरी मानवता के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, अपितु मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है अतः ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा समाज हित के लिए नशा मुक्ति का जो संकल्प लिया गया है, वह सराहनीय है।
प्रेषक :-
शारदेन स्कूल
मुजफ्फरनगर


