मुज़फ्फरनगर । विश्वकर्मा समाज में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में बनी सहमति आपसी सहयोग के साथ निकालेंगे भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा, सिटी मजिस्ट्रेट औऱ सीओ नई मंडी का प्रयास हुआ सफल डॉ नरेश विश्वकर्मा और भाजपा एवं समाज के चर्चित नेता जगदीश पांचाल एक साथ आए और दोनों ने एक साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से दोनों की संयुक्त टीम को परमिशन भी मिल गई है इस बीच समाज में अपने आप को अध्यक्ष बताने वाले विजेंद्र धीमान ने साफ़ कहा कि वह समाज को नहीं मानते हैं और शोभायात्रा में भी नहीं शामिल होंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज से मेरा कोई लेना-देना नहीं है शोभायात्रा वाले दिन में अपने गांव में रहूंगा… अब बड़ा सवाल उठता है यदि ऐसे लोगों को पद नहीं मिलेगा तो क्या वह समाज के साथ और भगवान की शोभा यात्रा में भी शामिल नहीं होंगे।


