Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद (संकल्प) द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं निशुल्क मैडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुु वंदन छात्र अभिनंदन एवं निशुल्क मैडिकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेरणा मित्तल (प्रधानाचार्या श्री राम कॉलेज)के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया । कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यालय के अध्यापकों (श्रीमती प्रीति गर्ग एवं श्रीमती महिमा)को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों (आर्यवीर सिंह पंवार, कहकशां, नीलेश, तनीश)को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों ,अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का दांत एवं नेत्र परीक्षण किया गया तथा निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी एक माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विष्णु स्वरूप जी,अवनीश गोयल जी, सुभाष चंद्र गुप्ता जी एवं अन्य सभी का विशेष योगदान रहा।

अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य जी ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *