मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार मुजफ्फरनगर हिन्द मजदूर किसान समिति के सहयोगियों की एक बैठक हुई। बैठक में समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि हिन्द मजदूर किसान समिति पिछले कई वर्षों से आपदा के समय में मजदूर किसानों की सहायता के लिए उनके साथ खड़ी रहती है। इसी क्रम में हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन जी ने अपने व्यक्तिगत खाते से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई आपदा में पीड़ितों के लिए 51- 51 हजार रूपये की धनराशि का सहयोग किया। उन्होंने 51 हजार रूपये हिमाचाल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में एवं 51 हजार रूपये पंजाब प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में आज जमा किए।उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही हिन्द मजदूर किसान समिति के हरियाणा क्षेत्र के किसानों का एक समूह राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होगा। साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर एवं हरिद्वार के मजदूर किसान खादर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की व्यवस्था करेंगे। हिन्द मजदूर किसान समिति फसल से पहले नस्ल बचाने का प्रयास निरंतर कर रही है। हम ये मानते हैं की फसल तो हम बचा लेंगे लेकिन नस्ल बचाना ज्यादा जरूरी है। इस अवसर पर नवीन, रविकांत, सुभाष, अरविंद, विनोद, अरविंद चांदपुर, मोहित इत्यादि शामिल हुए।