Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिल्ली जाने वाली तमाम ट्रेन बंद, परेशान यात्री

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से लोहे का पुल बंद कर दिया गया है जिससे दिल्ली जाने वाली ट्रेन रेलवे विभाग ने बंद कर दी हैं। पुरानी दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को भी 30 सितंबर तक कैंसिल कर दिया गया है।

दिल्ली अंबाला इंटरसिटी गाड़ी संख्या 14521, दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर गाड़ी संख्या 64559, सहारनपुर दिल्ली मोमो सुपरफास्ट पैसेंजर गाड़ी संख्या 20412 को रद्द कर दिया गया है जालंधर नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को मेरठ तक चलाया जा रहा है, उत्कल एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे की देरी से चल रही है, जिससे रेल यात्रियों का आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ड्यूटी पर जाने वाले दैनिक रेल यात्री सभी परेशान है सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर ,खतौली से गाजियाबाद दिल्ली जाने वाले हजारों रेलयात्री ट्रेनों के बंद होने की वजह से बहुत परेशान है दैनिक रेल संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत महामंत्री श्री दीपक गुप्ता ने रेलवे प्रशासन से मांग की है विकल्पिक व्यवस्था करते हुए
वह दैनिक यात्रियों की परेशानी को समझते हुए दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों को चलाया जाए जिससे हजारों दैनिक यात्री अपनी ड्यूटी पर कार्य पर जा सके सादर धन्यवाद, अध्यक्ष घनश्याम भगत ,महामंत्री दीपक गुप्ता समस्त दैनिक रेल यात्री संघ पदाधिकारीकरण

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *