Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर खतौली में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा०  कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ता  नरेश कुमार पुत्र बनारसीदास द्वारा स्थल- ख0नं0- 12 ग्राम गंगधाडी जानसठ रोड खतौल्ी में लगभग 06 बीघा,  सुशील कुमार पुत्र बनवारीलाल द्वारा स्थल- ख0नं0- 165, ग्राम लाडपुर, जानसठ रोड खतौली में लगभग 06 बीघा,  सुरेश व सुशील कुमार, द्वारा स्थल- ख0नं0- 165 ग्राम लाडपुर जानसठ रोड खतौली में लगभग 10 बीघा,  प्रवीन, सुशील, अनिल पुत्रगण कन्हैयालाल द्वारा स्थल- ख0नं0- 253, 255, 256, 260, 261, 349, 391 आदि खतौली रूरल, बुढाना रोड, नहारिया धर्मकांटे के पीछे कस्बा खतौली में लगभग 25 बीघा, एवं विकेश कुमार पुत्र  निवास, विनोद कुमार, राजवीर पुत्रगण विजय सिंह आदि द्वारा स्थल- ख0नं0-273 खतौली रूरल, बिजलीघर के पीछे, बुढाना रोड कस्बा खतौली में लगभग 17 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक 12.08.2025 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र खतौली में उक्त 05 स्थलों पर लगभग 64 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *