ज़ज्बा दौड़ बनी समाजसेवी कहे जाने वाले व्यक्ति की कमाई का साधन
मुजफ्फरनगर । समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित जज्बा 11 दौड़ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज एक बाइक रैली का आयोजन किया गया
रैली का आरंभ जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों द्वारा केसरिया झंडी दिखा कर किया
बाइक रैली गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर द्वारिका पुरी, भोपा रोड ,गौशाला रोड ,पटेल नगर ,जानसठ रोड फ्लाईओवर, महावीर चौक ,मीनाक्षी चौक, शिव चौक झांसी रानी, प्रकाश चौक होते हुए रेशु विहार स्थित सत्य प्रकाश राष्ट्र के निवास स्थान पर संपन्न हुई
रैली मार्ग पर अनेक स्थान पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई समर्पित परिवार के सदस्यों द्वारा बड़े प्रेम के साथ सभी को जज्बा दौड़ में शामिल होने का निमंत्रण दिया पूरा मार्ग भारत माता की ,जय वंदे मातरम ,जय हिंद के नारों से गूंज उठा जहां-जहां से भी बाइक रैली गुजरी वहां वहां लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ कार्यक्रम की जानकारी समिति के सदस्यों से प्राप्त की
रैली को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा
देश और शहीदों के नाम समर्पित ज़ज्बा दौड़ कई दलाल समाजसेवियों की आमदनी का साधन बन गई है। दौड़ के नाम पर समाजसेवी साल का रुपया समेट लेते हैं। जिससे उनके घर और बाहर का खर्चा चल जाता है।


