लखनऊ। सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मारे गए शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
जिला सीतापुर में 5 महीने पहले पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या करने वाले 2 बदमाश राजू उर्फ रिजवान और संजय उर्फ अकील एनकाउंटर में मारे गए। बीती रात 6/7अगस्त 2025 को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम से थाना पिसावाँ क्षेत्र जनपद सीतापुर में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे दो बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सीएचसी रवाना कर दिया गया जन्हा से इन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सीतापुर के लिए रेफेर किया गया । उपचार के दौरान दोनों बदमाश मृत घोषित हो गए है।
दोनों मृतक बदमाश की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान निवासी अटवा थाना मिसरिख तथा संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील ख़ान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान निवासी अटवा थाना मिसरिख , सीतापुर के रूप में हुई है तथा *दोनों बदमाश सीतापुर से दैनिक जागरण समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी के सनसनीखेज हत्या के केस में वांछित चल रहे थे और एक-एक लाख का इनाम घोषित था।
उल्लेखनीय है कि बदमाश *राजू उर्फ रिजवान 2006 में थाना लखीमपुर खीरी जनपद लखीमपुर खीरी में उप निरीक्षक परवेज अली की धारदार हथियारों से काटकर हत्या करके सरकारी रिवाल्वर लूट लिया था*।
वर्ष 2011 में बदमाश संजय तिवारी उर्फ शकील ख़ान ने थाना मचरहेता सीतापुर में देवी सहाय शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी थी । दोनों पर हत्या , लूट और डकैती सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है ।
दूसरी ओर धनबाद (झारखंड) का खूंखार अपराधी 4 लाख का इनामी आशीष रंजन उर्फ छोटू प्रयागराज (UP) में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। AK–47, पिस्टल, कारतूस रिकवर किए गये हैं।

