Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 21 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर सेना भर्ती

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 21.08.2025 से 08.09.2025 तक अग्निवीर सेना भर्ती प्रस्तावित है जिसमें 13 जिलों के लगभग 17000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस, प्रशासनिक व सेना के अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी, तैयारियों के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

मुजफ्फरनगर में 21.08.2025 से 08.09.2025 तक अग्निवीर सेना भर्ती प्रस्तावित है जिसमें 13 जिलों के लगभग 17000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज दिनांक 06.08.2025 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, कर्नल सत्यजीत द्वारा जिला पंचायत सभागर में गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान सेना भर्ती के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, बैरिकेडिंग कराने, साफ- सफाई तथा प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थीयों के लिए ग्राउण्ड पर पीने के पानी के कैंटर एवं मोबाईल टायलेट की व्यवस्था करने, सुगम आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल टीम व एंबुलेंस तैनात करने आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *