Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बदतमीजी पर जेई को ऊर्जा मंत्री ने किया सस्पेंड

लखनऊ। भ्रष्ट कर्मियों पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फिर की कार्रवाई करते हुए मंत्री से बदसलूकी करने वाले जेई को सस्पेंड कर दिया है।

सीतापुर के गाँव में बिजली नहीं आ रही थी। 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब था। योगी के मंत्री सुरेश राही ने जेई से ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कहा। जेई साहब मंत्री से बोले- खुद आकर उतरवा लो ट्रांसफॉर्मर और लगवा भी लो। मंत्री विरोध में ट्रांसफ़र उतरवाने पहुंच गए। फिर धरने पर बैठ गए।

ये सीतापुर में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही की आपबीती है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए पहले पावर कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर मंत्री ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को फोन किया इसके बाद उन्होंने भ्रष्ट आचरण और कार्यों में शिथिलता लापरवाही बरतने पर जेई रमेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया। फुल फॉर्म में दिख रहे हैं आजकल ऊर्जा मंत्री। विभागीय कर्मी लगातार बदनामी कराने में जुटे और मंत्री सफाई अभियान में। मंत्री की इस तरह की कार्रवाई से आम जनता है खुश और कर्मियों में दहशत है

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *