मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया ।शिव चौक पर पहुंचकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एंबुलेंस सेवा की शुरुआत भी की। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को देर शाम शहर के हिर्दलीय स्थल और कावड़ यात्रा के मध्यांतर के रूप में पहचान रखने वाले शिव चौक पर पहुंचकर आ रहे भगवान शिव के भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सत्कार किया। इस दौरान उनके साथ पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद नवनीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 29


