Taja Report

मुजफ्फरनगर गुडविल सोसायटी का वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित डिग्री कॉलेज के परिसर में गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पहुंचकर सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सहयोगियों ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें उत्तम लकड़ी फल एवं औषधि देने वाले वृक्षों का रोपण किया गया! राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, और पूर्व विधायक अशोक कंसल व्यापारी नेता संजय मित्तल असिस्टेंट कमिश्नर आर. के मार्शल एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे! कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष) ने समस्त अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया सचिव होती लाल शर्मा ने गुडविल सोसाइटी के सर्जनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त जनसमूह को पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया! अतिथियों ने भी इस पर अपने विचार रखें इस कार्यक्रम मे विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से संबंधित छात्राओं को गुडविल सोसायटी के पदाधिकारी अतिथियों ने उनकी अच्छी सेवा वृत्ति के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता वह उनके समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए विद्यालय परिसर को समृद्द बनाने में गुडविल सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया! विद्यालय परिसर में संपन्न इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के विद्यालय परिसर के उपाध्यक्ष अंकुर गर्ग संयोजक रहे! इसमें  मनोज जैन राजेंद्र साहनी सतपाल सिंह सिंगर गिरिराज महेश्वरी अनिल गोपाल गर्ग मोहनलाल मित्तल विनोद संगल बीएम गुप्ता विशाल कलरा प्रमोद बंसल इंजीनियर पीके गुप्ता डीके राठी बृजमोहन राहुल शर्मा राजीव जैन राजीव कुमार संजय मित्तल लोकेश चंद्रा कृष्ण अग्रवाल राजीव कुमार अग्रवाल विशाल गर्ग कीमती लाल जैन मुनेश सिंगल पंकज अग्रवाल पंकज जैन आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *