मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र मे किराए के मकान में रह रहे अशोक कुमार गोयल व उनकी पत्नी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र चौड़ी गली इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे अधेड़ दंपति का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान अशोक गोयल और उनकी पत्नी पुष्पा रानी के रूप में हुई है, जो पिछले पांच-छह वर्षों से इसी इलाके में किराए पर रह रहे थे।
Author: Taja Report
Views: 21


