मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते आज रात 12 बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो रहा है। हरिद्वार की ओर से आने वाला मार्ग कांवडियों के लिए रहेगा। हाईवे के दूसरी ओर हल्के वाहन चलेंगे। ड्रोन, CCTV कैमरों से गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रहेगी। कांवड़ियों को एक क्लिक पर सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की नजर रहेगी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर निकिता शर्मा व सीओ मंडी रुपाली राव ने कांवड़ मार्ग व शिविरो का निरीक्षण किया।

Author: Taja Report
Post Views: 20