Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुरु पूर्णिमा पर संतों का यथोचित सम्मान किया

मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा पर संतों का यथोचित सम्मान किया गया। वेदपाठी भवन पर रतन गुरु के साथ आचार्य सीताराम चतुर्वेदी व नारायण स्वामी की वंदना के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वेद पाठी भवन पंचमुखी में हवन करते हुए रतन गुरु साथ में भाजपा नेता सचिन अग्रवाल व पंकज महेश्वरी ने पूजा में भाग लिया।

एक समारोह में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सत्संग भवन ट्रस्ट के सचिव श्यामलाल बंसल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से लगभग 15 संतों का यथोचित सम्मान किया गया और गुरु वंदना की गई तत्पश्चात भोजन पश्चात का वितरण किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता कोषाध्यक्ष ताराचंद सुभाष चंद्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले प्रवीण अरोड़ा एडवोकेट शिवकुमार सिंघल अजय गोयल सतीश सराफ विजय सिंधी डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे विशेष अतिथियों में सेवानिवृत्ति इंजीनियर लोकेशन चंद्र एडवोकेट होती लाल शर्मा संजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि सत्संग भवन ट्रस्ट की स्थापना के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर्व वर्षों से मनाया जा रहा है सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *