Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुंबई में हिंदू दाम्पत्य की हाजी अली की दरगाह पर मिले छांगुर बाबा ने 160 करोड़ की संपत्ति बिकवा दी

बलरामपुर। यूपी एसटीएफ में बड़े खतरनाक खुलासे किए हैं । उत्तर प्रदेश मूल का सिंधी परिवार नवीन रोहेजा  और उसकी पत्नी नीतू रोहेजा  जिसका बिजनेस उत्तर प्रदेश और मुंबई में फैला था। नवीन रोहिजा  और उसकी पत्नी नीतू अक्सर हाजी अली दरगाह पर जाते थे । उस वक्त अनपढ़ जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा हाजी अली दरगाह के सामने चटाई लगाकर तमाम तरह के नग पत्थर बेचता था, टोना टोटका झाड़-फूक करता था। वहां इसने नवीन रोहिजा और उसकी पत्नी नीतू को टोना टोटका भूत प्रेत का डर दिखाया उनका इस कदर ब्रेनवाश किया कि दोनों को दुबई ले जाकर इस्लाम कबूल करवाया गया। नवीन का नाम जियाउद्दीन हो गया और नीतू का नाम नसरीन हो गया । और मुंबई में नवीन रोहिजा और नीतू  की 160 करोड़ की संपत्ति इस छांगुर बाबा ने बिकवा दी, व पूरा पैसा खुद ले लिया। और नीतू उर्फ नसरीन को अपनी रखैल बना दिया और उन दोनों को लेकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर आ गया और नीतू उर्फ नसरीन को दो बार गांव का प्रधान बनवाया और नवीन को अपना नौकर यानी सेवक बना दिया । अब स्थिति यह हो गई कि जो नवीन एक अरबपति हुआ करता था जो नीतू उसकी पत्नी हुआ करती थी ,अब वही नवीन जो अब धर्म परिवर्तन करके जियाउद्दीन बन गया था, वह अपनी पत्नी नीतू उर्फ नसरीन और इस छांगुर   बाबा का सेवक बन गया नौकर बन गया।

नवीन उर्फ जियाउद्दीन ज्यादातर छांगुर  बाबा के बंगले बलरामपुर में रहता था और छांगुर  बाबा उसकी पत्नी यानि अपनी रखैल नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रहता था। सोचिए जो हिंदू दरगाहों पर जाते हैं वह भविष्य के लिए कितना बड़ा बर्बादी का रास्ता खुद के लिए बना रहे हैं । एटीएस की ओर से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने अदालत को बताया कि छांगुर बाबा संगठित रूप से हिंदू, गैर-मुस्लिम समुदाय के गरीबों, असहाय मजदूरों, कमजोर वर्ग के लोगों, विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद करने, शादी कराने, नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अवैध तरीके से धर्मांतरण कराता था। कई लोगों का उसने डरा-धमका कर धर्मांतरण कराया है। वह अवैध धर्मांतरण कर मुस्लिम धर्म के लोगों की जनसंख्या बढ़ाकर देश की जनसांख्यिकी को प्रभावित कर रहा था, जिसका उद्देश्य प्रजातांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना था। नवीन रोहरा दुबई में अपना कारोबार छोड़कर बलरामपुर आने के बाद बड़ी संख्या में जमीनों को खरीद रहा था। उसके खाते में विदेश से करोड़ों रुपये आए हैं, जिनमें से अधिकांश उसकी पत्नी नीतू, छांगुर बाबा और महबूब के खातों में ट्रांसफर किए गए है। बताया जा रहा है कि स्विस बैंक में भी नवीन का खाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *