Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डॉ. एमके तनेजा को विशिष्ट चिकित्सा रत्न सम्मान 

मुजफ्फरनगर। आईएमए की सबसे बड़ी शाखा दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रत्येक क्षेत्र से पीएएनटी मेडिसिन को सम्मानित किया गया। डॉ. एमके तनेजा को विशिष्ट चिकित्सा रत्न सम्मान से नवाजा गया है।

इस दौरान वरिष्ठ नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके तनेजा को संस्था द्वारा उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ तनेजा चिकित्सा क्षेत्र में पचास वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। केजी मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस, डीएलओ, एमएस (ईएनटी) हैं। डॉ. तनेजा पूर्व में आल इंडिया ईएनटी डॉक्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में उपाध्यक्ष मनोनीत हैं। दिल्ली आईएमए के सचिव ने बताया कि डॉ तनेजा नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ होने के साथ गत तीस वर्षों से इंडियन जर्नल आॅफ ओटोलॉजी का संपादन कर रहे हंै। उनके द्वारा 75 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किये गये हैं तथा 500 बार उनके शोध का उल्लेख अन्य शोधपत्रों में किया गया है। डॉ. तनेजा इंडियन सोसाइटी आॅफ ओटोलॉजी के संस्थापक और बिना छेद कान से परदा लगाने के लिए उत्तर भारत में जाने जाते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *