Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दोस्त की फौज में नौकरी की मन्नत लेकर कांवड़ लेकर आई भोली

मुजफ्फरनगर। शिवभक्ति में दोस्ती का रंग उस समय नजर आया जब दोस्त के फौज में भर्ती की मन्नत लेकर भोली मुजफ्फरनगर पहुंची।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ की भोली मुजफ्फरनगर पहुंचीं और शिव चौक पर माथा टेककर भगवान आशुतोष से प्रार्थना की। भोली ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा उन्होंने अपने दोस्त की नौकरी के लिए शुरू की है। उनका दोस्त फौज में भर्ती होना चाहता है और उसकी यह इच्छा पूरी हो—इसी मन्नत के साथ भोली ने यह भक्ति यात्रा शुरू की है। भोली की यह श्रद्धा और दोस्ती के लिए उठाया गया कदम लोगों के लिए मिसाल बन गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *