गाजियाबाद । मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड मामले में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह तोमर, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सूबे सिंह एवं विवाद क्षेत्र से संबंधित उपनिरीक्षक मोहित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
बताया गया है कि गांव में कार को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते युवक को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद घटना की शिकायत करने मुरादनगर थाने गया था। – युवक का पीछा करते हुए थाने पहुंचे और थाने के गेट पर ही आरोपियों ने युवक की ऐलानिया हत्या कर दी। बेखौफ़ बदमाशों ने बुधवार रात मुरादनगर थाने के सामने 35 वर्षीय युवक रवि शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा कार को साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद मुरादनगर थाने शिकायत करने गए थे। वहां अजय और मोंटी ने थाने के सामने ही हत्या को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दी। हत्या आरोपियों ने रवि को गांव में ही धमकी दी थी कि तुझे थाने के सामने ही गोली से भून देंगे । बदमाशों ने थाने के सामने ऐलानिया क़त्ल कर पुलिस के इक़बाल की पोल खोल दी।