मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की उत्कर्ष कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए चल रहे ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत आज कूकड़ा मंडल के हरीपुरम सेक्टर मे संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां एवं प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां की जानकारी दी उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं चला कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार कर रही है प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मुफ्त गैस कनेक्शन योजना, प्रधानमंत्री मुफ्त विद्युत कनेक्शन योजना एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा रही है
एवं मेक इन इंडिया एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से भारत को मजबूत करते हुए आज विश्व की शक्तियों में भारत आकर खड़ा हो गया है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में अपनी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते रहते हैं
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा द्वारा चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया।
इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम को रखा गया इस अवसर पर मुख्य रूप से, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, लोकेश बंसल, विपिन बालियान सुनील चौधरी आदि उपस्थित रहे