Taja Report

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने ने की क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश मलिक ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बिंदुओं को लेकर भेंट की इस दौरान पूर्व विधायक मलिक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र बुढाना में आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर आपने 66 करोड़ की लागत से क्षेत्र के गांव मदीनपुर में 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था उक्त विद्युत उप केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेन्द्र से बुढाना देहात, शाहपुर व शाहडब्बर आदि जोडे जायेगे। उमेश मलिक ने मुख्यमंत्री योगी से आग्रह किया कि इस बिजली घर का लोकार्पण भी आप करेंगे तो कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बुढ़ाना कस्बे में उनकी मांग पर रोडवेज का सब डिपो बन चुका है इस नवनिर्मित बस स्टैंड को भी अति शीघ्र चालू करना नितांत आवश्यक है इसकी स्वीकृति प्रदान करने की भी कृपा करें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कस्बे में गत वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए राजकीय कॉलेज शाहपुर को सरकार द्वारा पूर्ण रूप से संचालित किए जाने की भी मांग की। उमेश मलिक ने इसके अलावा महत्वपूर्ण विषय के रूप में मुख्यमंत्री के समक्ष सन 2013 के दंगों में दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों का निस्तारण करने के लिए आग्रह किया, ताकि इन झूठे मुकदमों में फसे नागरिक एवं कार्यकतार्ओं को न्याय मिल सके इसलिए इनका निस्तारण होना अत्यंत आवश्यक है। पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमेश सैनी सहित आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *