Taja Report

हेलीकॉप्टर हादसे  के सभी शव बरामद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मार्ग पर दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे  के सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण:

1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर

2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

4. तृष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी गुजरात

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र

7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं। घटनास्थल एक अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहाँ पहुँचकर SDRF, NDRF, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तेज़ रफ्तार और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

टीमों ने अथक प्रयास करते हुए सभी 07 शवों को मौके से बरामद कर लिया है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा शवों को नीचे रोड हेड पर लाया जा रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *