Skip to main content

TR NEWS UP-UK

11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह कमला नेहरू वाटिका में शुरू

मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डा० इसमपाल के निर्देशन में योग दिवस का शुभारम्भ कमला नेहरू वाटिका, मुजफ्फरनगर में किया गया,जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल द्वारा भगवान श्री धनवन्तिरी की पूजा स्तुति कर किया गया।
योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथिक), बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। योग कार्यक्रम में लगभग 270 योगाभ्यासी उपस्थित रहे। अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा योग दिवस के पश्चात भी योग को अपने जीवन में नियमित रूप से सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। योग दिवस कार्यकम में पंतजलि योग संस्थान, आर्ट आफैं लिविंग, ब्रहमकुमारीज, बाल समिति के सदस्य आदि संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *