Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस  

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया।

किसान दिवस में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी उपनिदेशक कृषि द्वारा दी गयी, तथा आयोजित किसान दिवस में कृषकों की विभिन्न विभागों की 91शिकायतें प्राप्त हुई तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा दी गयी।

एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी के साथ किसानो के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी, किसानो को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों की जानकारी, संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी, किसानो को विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभों से अवगत कराया।

उक्त सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशिता किया गया तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार ने सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया

किसान दिवस में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, क्षेत्राधिकार सदर, श्री राजू कुमार साहू, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल सिंह तेवतिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण एवं किसान उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *