Access denied ग्यारह लाख की लूट में शामिल 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल कर दबोचा - Taja Report

Taja Report

ग्यारह लाख की लूट में शामिल 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल कर दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड लूट के अभियोग में वांछित तथा 25,000/- रूपये के ईनामी व लूटेरे अभियुक्त को टी0एस0 मान मार्किट के सामने रजवाहा रोड से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व 38,000/- रूपये नगद(लूट की घटना से सम्बन्धित) बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गत 18 अप्रैल को वादी प्रवीन कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिहं निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित देकर अवगत कराया कि न्यू बिन्दल पेपर मिल के सामने थाना क्षेत्र नई मण्डी से बुलेट मोटर साईकिल पर सवार 03 अभियुक्तों द्वारा वादी के 11 लाख रु० से भरा बैग छीनकर भाग जाने की घटना कारित की गयी हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 199/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। विवेचना में अभियुक्त सन्नी पुत्र कवंरवीर निवासी दौराला, मेरठ तथा उसके अन्य 02 साथियों के नाम प्रकाश में आये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त सन्नी उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 25000/- का इनाम घोषित किया गया था।

थाना नई मण्डी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त अभियोग में वांछित तथा 25000/- का इनामी अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय टी.एस मान मार्केट के सामने रजवाहा रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 38,000/- रूपये तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* सन्नी पुत्र कवंरवीर निवासी रैदासपुरी कस्बा व थाना दौराला जनपद मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 बिना नम्बर प्लेट की स्पलैण्डर मोटर साईकिल।

✅ 38000/- रु0 नगद लूट की घटना से सम्बन्धित ।

✅ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 315 बोर।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet