मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रशासनिक जिम्मेदारी को नया आयाम देने के उद्देश्य से संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।संजय कुमार सिंह ने कहा कि वे शासन की नीतियों और योजनाओं को प्राथमिकता के साथ जनपद में लागू करेंगे और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना, जनसुनवाई को प्रभावी बनाना, और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।उन्होंने जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्थिति की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों से ली। संजय कुमार सिंह 2010 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और जौनपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वे लखीमपुर खीरी में साढ़े तीन वर्षों तक एडीएम प्रशासन के रूप में कार्यरत थे, जहां उनकी कार्यशैली की काफी सराहना हुई।
उनके कार्यभार ग्रहण के मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों और शहर के प्रमुख नागरिकों ने कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में बेहतर प्रशासन की उम्मीद जताई।