Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की सीबीएसई 10वीं और 12वीं में शानदार सफलता

नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है। स्कूल के सभी छात्रों ने 100% पास प्रतिशत के साथ सफलता का झंडा लहराया है।

श्री चैतन्य की विभिन्न ब्रांचेज, जिनमें फिरोजाबाद, आगरा, शामली, पूरनपुर, बुढ़ाना, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली और सहारनपुर शामिल हैं, सभी ब्रांचेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेरठ ब्रांच के छात्र कृष्णकांत कौशल ने 98.2% मुजफ्फरनगर ब्रांच से मोहम्मद अकदुस्ज़िया 98.6%, लखनऊ वन ब्रांच से चंदना श्री कसुकुत्री 97.8%, फिरोजाबाद से आयुष राठौर 97.2% तथा आगरा वन से श्वेताव कुमार सिंह 96.8% अंक प्राप्त कर सबसे अधिक स्कोर करने वाले छात्र बनें।

*श्री चैतन्य के अधिकारियों की बधाई*

इस अवसर पर श्री चैतन्य के एग्जीक्यूटिव एजीएम श्री विक्रम रेड्डी जी ने सभी छात्रों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूपी के एजीएम श्री वामशी कृष्णा जी ने भी सभी को बधाई देते हुए श्री चैतन्य के सभी फैकल्टी मेंबर्स का आभार प्रकट किया।

*सभी यूपी के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को भी बधाई*

साथ ही, सभी यूपी के प्रधानाचार्यों को उनकी सही नीतियों और शिक्षकों को उनकी मेहनत के लिए बहुत-बहुत बधाई और आभार प्रकट किया जाता है, जिनके प्रयासों से यह शानदार सफलता प्राप्त हुई है।

*श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की इस शानदार सफलता से यह स्पष्ट होता है कि स्कूल अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *