Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल के बच्चे रहे शहर में अव्वल

मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल के बच्चे शहर में अव्वल रहा। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

कक्षा दस का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों की लहर दोगुनी हुई। उर्वी चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धि गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और लवय तोमर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शौर्य राठी ने मैथ्स में 100 अंक, अविरल सिंघल ने सोशल साइंस में 99 अंक, अविरल सिंघल व माही अरोरा ने हिंदी में 95 अंक, लावण्या ने इंग्लिश में 100 अंक, सिद्धि गोयल, वर्धा एवं वृंदा तथा उर्वी चौधरी ने मार्केटिंग में 100 अंक, उर्वी चौधरी ने साइंस में भी 100 अंक प्राप्त किए।

कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। सभी बच्चों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल आज उन्हे सफलता के रूप में मिला।

प्रधानाचार्य धारा रतन ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *