Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रेलवे के पैदल फुटपाथ को शहर व मंडी से जोडने की मांग

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने रेलवे राज्य मंत्री वी. सोमन्ना जी को रेलवे के पैदल फुटपाथ को विस्तार करने के लिए  ज्ञापन दिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने जनपद में पधारे भारत सरकार के जल शक्ति एवं रेलवे राज्य मंत्री का बुके देकर स्वागत किया तथा मंत्री जी को एक ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई की मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर बने ओवर फुटपाथ ब्रिज जो कि अभी तक रेलवे के अंदर ही उतरता है उसका विस्तार करके शहर की तरफ उतारा जाए जिससे शहर से नई मंडी और नई मंडी से शहर आने जाने वालों को भारी सुविधा मिलेगी तथा जो लोग रेलवे लाइन क्रॉस करके जाते हैं और एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है उससे भी बचा जा सकेगा इसके लिए हमने एक पत्र सांसद हरेंद्र मलिक को दिया था जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए रेलवे बोर्ड को अपना पत्र लगा करके उसकी संसूती की तथा उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी को भी इस आशय का एक पत्र हमने दिया था उन्होंने भी इस पर अपनी सहमति वक्त की थी तथा एक पत्र नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी को भी लिखा था उन्होंने भी अपना सहमति पत्र हमें दे दिया था तथा माननीय जिलाधिकारी का भी सहमति पत्र जो कि उन्होंने रेलवे विभाग को भी लिखा था उन सभी पत्रों की कॉपी लगाकर राज्य मंत्री रेलवे सोमन्ना जी को दी। उन्होंने मौके पर ही रेलवे इंजीनियर से पूछा कि क्या यह मामला आपके संज्ञान में है उन्होंने भी अपनी सहमति व्यक्त की। राज्य मंत्री भारत सरकार ने कहा कि जल्दी इसका कार्य कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संजय मित्तल, मुदित जैन, सुभाष मित्तल, अमित राय जैन, नीरज गांधी, दिनेश बंसल, रमेश चंद शर्मा आदि काफी व्यापारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *