मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मार्बल शोरुम से पैसे चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर अभियुक्त को गौर सिटी टावर थाना बसरख गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे व निशादेही से 16 हजार रुपये नगद तथा वादी का पेन व वोटर आईडी कार्ड बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
10 मई को वादी नितिन मित्तल निवासी जानसठ रोड, थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर थाना नई मण्डी पुलिस को देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 07.05.2025 की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा एटूजेड रोड पर स्थित उनके प्रतिष्ठान का शटर तोडकर नगदी व पेन एवं वोटर आईडी कार्ड चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0स0-236/25 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गौर सिटी टावर थाना बसरख गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण किया गया तथा 16 हजार रुपये नगद तथा वादी का पेन व वोटर आईडी कार्ड बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आयुष बालियान पुत्र नरेश बालियान निवासी अंकित विहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर बताया गया है।
दौराने पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 07.05.2025 की रात्रि को उसके द्वारा एटूजेड रोड पर स्थित मित्तल मार्बल्स के शोरुम में ताला तोडकर नगदी व कुछ कागजात चोरी किये गये थे। चोरी करने के पश्चात मैने कुछ रुपये एक खेत में गोपनीय स्थान पर छिपा दिये थे बाकी रुपये अपने साथ ले गया था जो की मैने अपनी मोज मस्ती में खर्च कर दिये।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशादेही से 16 हजार रुपये व वादी का पेन व वोटर आईडी कार्ड बरामद किये गये।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️16 हजार रुपये नगद
▪️01 पेन कार्ड व वोटर आई0डी0 कार्ड
(मु0अ0स0-236/25 धारा 305,331(4) बीएनएस से सम्बन्धित)


