मुजफ्फरनगर। बीते सोमवार को लापता हुए कोचिंग सैंटर संचालक अन्नू चौधरी की मौत की गुत्थी उलझ गयी है। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृतक के शव पर गोली का घाव होना बताया गया है। जबकि मौक़े से बरामद सामान मे कोई असलाह नहीं था। अन्नू की मौत को अगर हत्या माना जाये तो फिर अन्नू चौधरी की हत्या कहां और कब व किसके द्वारा की गयी है। इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस की तहकीकात मे ही मिलेंगे। मामले को लेकर सनसनी फैल गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 19


