अलीगढ़। कैदी को पेशी पर ला रही पुलिस वैन कैंटर से टकराई। कैदी व चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीकरी निवासी गुलशनव्वर पुत्र इशरत भी मरने वालों में शामिल।
फिरोजाबाद पुलिस की कार का अलीगढ़ में लोधा के पास भीषण एक्सीडेंट हो गया। पुलिस मुल्जिम को लेकर गाजियाबाद जा रही थी। पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। कैदी को पेशी पर लेकर फिरोजाबाद से बुलन्दशहर जा रहे थे।
हादसा गुरुवार सुबह थाना लोधा क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। कैंटर से टकराई गाड़ी। मृतकों की पहचान दरोगा रामसजीवन, कॉन्स्टेबल बालवीर, चालक चंद्रपाल, रघुवीर और मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर गुलशनवर के रूप में हुई है। घायलों में हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर और शेरपाल सिंह शामिल हैं।
Author: Taja Report
Views: 31


