Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री अनिल कुमार व कपिल देव अग्रवाल ने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर । मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार व कपिल देव अग्रवाल ने आज उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष होने के उपलक्ष मे आयोजित मेले के तीसरे दिन  मंत्री  द्वारा मेले में लगे पुलिस विभाग की प्रदर्शनी सहित अन्य विभिन्न विभागों के स्टालों तथा प्रदर्शनी एवं मॉडलों को देखकर प्रशंसा की गई तथा विभागो के द्वारा संचालित विभिन्न योजना की जानकारी भी ली गई। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा डिस्प्ले पर कुंभ डॉक्युमेंट्री फिल्म तथा विभिन्न योजनाओं के प्रसारण को देखा गया। इसके उपराांत मंत्ररी ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति एवम प्रमाण पत्र वितरित किए एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2017 से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए पीएम किसान सम्मन निधि तथा अन्य कृषि से संबंधित योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। तीन दिवसीय मेले में फूड स्टॉल पर जाकर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। गणमान। नागरिक ने विभागीय स्टालों एवं प्रदर्शनी को देखा और प्रशंसा भी की। मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरी पारी का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रभात तोमर,जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया,अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उपयुक्त एनएलआरएम, प्रमोद यादव, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व राहुल कुमार गोयल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *