Taja Report

महमूद गजनवी के भांजे, सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले ‘नेजा मेले’ के आयोजन पर रोक

संभल । जिले में आक्रमणकारी महमूद गजनवी के सेनापति व भांजे, सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाला ‘नेजा मेले’ के आयोजन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। संभल के एएसपी श्रीशचंद्र ने आयोजकों से कहा कि ‘सोमनाथ मंदिर के लुटेरे की याद में लगने वाले मेले को, किसी भी दशा में नहीं लगने दिया जाएगा। यदि कोई कुरीति सालों से चली आ रही है, तो उसे बदलने की जरूरत है। गजनवी के भांजे मसूद गाज़ी ने भारत में क्रूरता की थी। ऐसे लुटेरे-हत्यारे देशद्रोही की याद में मेला लगाने वाले भी देशद्रोही होंगे।

सुभासपा की बड़ी माँग-

 

राष्ट्र नायक चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम पर लगे मेला-सुभासपा,

 

संभल में सालार मसूद गाजी के नाम पर होने वाले मेले को लेकर प्रशासन के रूख का, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने स्वागत किया है। सुभासपा, एनडीए का हिस्सा और प्रदेश की भाजपा सरकार में हिस्सेदार है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण राजभर ने कहा कि लुटेरे हत्यारे सालार मसूद के नाम पर बहराइच में लगने वाले मेले को रोका जाना चाहिए। सालार गाजी मिंया के बजाए उसे युद्ध में हरा कर मौत के घाट उतारने वालेराष्ट्र नायक चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम पर मेला होना चाहिए। अरूण राजभर ने कहा कि पार्टी के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा पर मेला आयोजित करने के लिए कमेटी भी बना दी है। बहराइच का नामकरण महाराजा सुहेलदेव के नाम करके इस साल बहराइच के गाजी मियां के मेले की शुरुआत 15 मई को होगी। बहराइच के सालार मसूद गाजी की मजार पर बिन दूल्हे की बाराते आती हैं। पूर्व से यदि कोई कुरीति सालों से चली आ रही है, तो उसे बदलने की जरूरत है। गजनवी के भांजे मसूद गाज़ी ने भारत में क्रूरता की थी। ऐसे लुटेरे-हत्यारे देशद्रोही की याद में मेला लगाने वाले भी देशद्रोही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *