Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्रकार के घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर व तीस हजार चोरी

मुजफ्फरनगर। शहर में एक पत्रकार के घर लाइसेंसी रिवॉल्वर व नकदी चोरी हो गई।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक पर चोर ने पत्रकार के घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर सहित 30 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी है।महावीर चौक निवासी सतीश मलिक राष्ट्रीय टीवी चैनल के स्थानीय संवाददाता है। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ मकान में सोए हुए थे। रात्रि में एक चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गया। चोर ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोडकर उसमे रखा लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 हजार की नगदी चोरी कर ली। सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो मामले की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो चोर सीसीटीवी में दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुुरु कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *